फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women Commission member inspected RG Inter College

Meerut News: महिला आयोग की सदस्य ने किया आरजी इंटर कॉलेज का निरीक्षण

Wed, 20 Nov 2024 03:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Women Commission member inspected RG Inter College
मेरठ। अवैध निर्माण की शिकायत पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने आरजी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल से फोन पर बात की। सीडीओ ने बताया कि समिति बनाकर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

आरजी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. रजनी रानी शंखधार ने 11 नवंबर को राज्य महिला आयोग की सदस्य डाॅ. हिमानी अग्रवाल को पत्र लिखा था। उन्होंने शिकायत की थी कि एक जुलाई 2024 से काॅलेज के पीछे कुछ लोग अवैध निर्माण कर रहे हैं, जिससे कॉलेज की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान व रसायन विभाग की प्रयोगशाला, शिक्षण कक्ष की खिड़की, रोशनदान रसायनयुक्त पानी की निकासी की सभी नालियां बंद हो गए हैं। मंगलवार को महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार के साथ आरजी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि काॅलेज के पीछे किए गए निर्माण के कारण प्रयोगशाला में हवा, रोशनी बंद हो गई है। छात्राओं को पढ़ाई करने और प्रैक्टिकल करने में परेशानी हो रही है। डॉ. हिमानी ने इस बारे में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल से फोन पर बात की। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में समिति बनाकर जांच की जाएगी। इस दौरान सह जिला विद्यालय निरीक्षक पारूल वर्मा भी उपस्थित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed