{"_id":"6974fdbea67037e0b300ad8f","slug":"women-cheated-of-lakhs-of-rupees-in-the-name-of-providing-group-loans-meerut-news-c-73-1-mct1008-106131-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: समूह लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: समूह लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से लाखों की ठगी
Sat, 24 Jan 2026 10:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 24 Jan 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव मैनापूठी निवासी एक महिला पर समूह लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगी करने का आरोप लगाते हुए कई महिलाओं ने थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि आरोपी महिला अपने साथियों के साथ अलग अलग गांवों में जाकर महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार बनाती है। जनपद बागपत के गांव हिलवाड़ी, मेरठ के गांव खरदौनी, जसड़, पांचली तथा कस्बा हर्रा की रहने वाली पीडि़त महिलाएं सुनीता, काफिया, पूनम, सितारा, केपी, बाबर ने तहरीर में बताया कि आरोपी ने उन्हें समूह लोन पास कराने का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में पैसे वसूले गए। काफी समय बीत जाने के बावजूद न तो किसी का लोन पास हुआ और न ही जमा की गई रकम वापस की गई। आरोप है कि शनिवार को पीड़िता महिलाएं एक साथ आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी ने उनके रुपये लौटाने से इंकार कर दिया। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी तक दे डाली। इसके बाद पीड़ित महिलाएं थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।