फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women are adorning high positions in every field.

Meerut News: महिलाएं हर क्षेत्र में उच्च पदों को सुशोभित कर रही

Fri, 18 Sep 2026 07:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
Women are adorning high positions in every field.
आर्य समाज इंटर कालेज में आर्य समाज द्वारा वेद प्रचार सप्ताह के तहत यज्ञ करते हुए। (स्त्रोत संस्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। आर्य समाज के तत्वावधान में वेद प्रचार उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज में यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसे वेदपाल शास्त्री द्वारा संपन्न कराया गया। भजन उपदेशक पंडित मुकेश आर्य ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी और संबोधन में कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने नारी शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए सर्वप्रथम आर्य कन्या विद्यालयों की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में उच्च पदों को सुशोभित कर रही हैं। कार्यक्रम में यजमान प्रबंधक अनुराग दुबलिश, अध्यक्ष पवन रस्तोगी, सुशील दुबलिश, कुसुम रस्तोगी एवं आर्य समाज के कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसी क्रम में विद्यालय परिसर में छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई, जिसमें छात्राओं ने धर्म व जाति से ऊपर उठकर निष्पक्ष चुनाव में सहभागिता करने का संकल्प लिया। छात्राओं ने मतदाता जागरूकता पर आधारित प्रभावशाली पोस्टर बनाए और प्रेरक स्लोगन लिखे। प्रधानाचार्य आशा भारती ने कहा कि निष्पक्ष मतदान से ही योग्य उम्मीदवार का चयन संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed