फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women and children arrived at the police station to protest against drug abuse.

Meerut News: नशे के विरोध में थाने पहुंची महिलाएं और बच्चे

Sun, 16 Aug 2026 09:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
Women and children arrived at the police station to protest against drug abuse.
सरधना। नगर में मोहल्ला खेवान के बच्चों और महिलाओं ने नशीले पदार्थ बिक्री के विरोध में थाने पर प
- कार्रवाई नहीं होने पर एसएसपी कार्यालय धरना-प्रदर्शन की दी चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सरधना। मोहल्ला खेवान में अवैध शराब, गांजा, सुल्फा और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री के विरोध में रविवार को महिलाएं और बच्चे सड़क पर उतर आए। यह लोग जुलूस के रूप में हाथों में पोस्टर लेकर सरधना थाने पहुंचे। उन्होंने नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में शामिल बच्चे हमारा भविष्य बचाइए और नशे पर रोक लगाइए जैसे स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर पहुंचे। बच्चों ने कहा कि मोहल्ले में नशीले पदार्थों की बिक्री उनके भविष्य के लिए खतरा बनती जा रही है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि नशीले पदार्थों की बिक्री के संबंध में पूर्व में भी पुलिस को कई बार शिकायत और प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। महिलाओं का आरोप था कि नशे के कारोबार के चलते मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है और इसका असर बच्चों पर पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस से तत्काल प्रभाव से नशीले पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने की मांग की। जुलूस के रूप में थाने पहुंचने पर महिलाओं और बच्चों ने नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं और बच्चे शांत हुए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो एसएसपी कार्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed