फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman witnesses to murder of son and grandson receive death threats

Meerut News: बेटे व पोते की हत्या में गवाह महिला को मिली जान से मारने की धमकी

Mon, 22 Dec 2025 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Woman witnesses to murder of son and grandson receive death threats
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना क्षेत्र के न्यू सैनिक कॉलोनी निवासी सुदेश देवी ने शनिवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने 2022 में उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात सिपाही विक्रांत व उसके भाई पर अपने बेटे भूपेंद्र व पोते अर्जुन की हत्या का आरोप लगाया था। सुदेश देवी मामले में गवाह भी हैं।
विज्ञापन

सरधना रोड स्थित न्यू सैनिक कॉलोनी निवाड़ी सुदेश देवी ने शनिवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनका शामली निवासी सिपाही विक्रांत व उसके परिवार से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। 6 अप्रैल 2022 को विक्रांत ने भूपेंद्र व उसके बेटे अर्जुन का फोन कर शामली बुलाया था। यहां दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद भूपेंद्र व उसके बेटे अर्जुन का गोली लगा शव सल्फा गांव के जंगल में पड़ा मिला था। सुदेश की तहरीर पर पुलिस ने सिपाही विक्रांत व उसके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विक्रांत समेत उसके भाई को जेल भेज दिया था। शनिवार को सुदेश ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। आरोपी ने खुद को विक्रांत का दोस्त बताते हुए प्राथमिकी वापस लेने का दबाव बनाया था। ऐसा नहीं करने जान से मारने की धमकी दी थी। महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में लग गई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed