{"_id":"69667811973e7a14790ba6d5","slug":"woman-who-attempted-suicide-dies-during-treatment-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111338-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
मोहल्ला तिहाई में पीएम के बाद पहुंचा विवाहिता का शव। घर के सामने जमा भीड। (मवाना)
एक सप्ताह पहले विवाहिता ने फंदा लगाया था, मोहल्ला तिहाई का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मोहल्ला तिहाई में एक सप्ताह पहले विवाहिता ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया था। महिला को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस के पहुंचने पर सड़क से हट गए और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
मोहल्ला तिहाई निवासी आंचल (30) पत्नी पवन ने एक सप्ताह पहले कमरे में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया था। जिसे ससुराल वालों ने इलाज के लिए मेरठ में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान सोमवार रात आंचल ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन सोमवार शाम महिला का शव एंबुलेंस में लेकर मवाना पहुंचे और मिल यार्ड के सामने मीवा मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए और कुछ देर बाद अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका पति पवन ठेली लगाता है। आंचल के सात व पांच वर्षीय दो पुत्र हैं। लगभग नौ वर्ष पहले विवाह हुआ था।
सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि आत्महत्या के प्रयास का कारण पता नहीं चल सका है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।