फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman strangled to death in cremation ground

Meerut News: श्मशान घाट में महिला की गला दबाकर हत्या

Thu, 28 May 2026 09:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
Woman strangled to death in cremation ground
- पुठा गांव में हुई वारदात, बुधवार से लापता थी महिला
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी के खत्ता सड़क की रहने वाली थी मुस्कान
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के पुठा सड़क स्थित श्मशान घाट में ब्रह्मपुरी के खत्ता सड़क निवासी अब्दुल वाहिद की पत्नी मुस्कान (25) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव श्मशान घाट में मिला। परतापुर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस को महिला के पास बिना सिम का की-पैड मोबाइल मिला। इसमें से सिम गायब था। शव के पास देसी शराब के टेट्रा पैक पड़े हुए थे। पुलिस सभी बिंदुओं पर काम कर रही है।
सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि ब्रह्मपुरी खत्ता सड़क निवासी अब्दुल वाहिद मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहना वाला है। काफी समय से ब्रह्मपुरी में किराए के मकान पर रहा है। वह मजदूरी करता है। उसकी शादी चार वर्ष पूर्व मुस्कान के साथ हुई थी। जांच के दौरान सामने आया कि मुस्कान बुधवार सुबह करीब 11 बजे बिना किसी को बताए घर से निकली थी, जिसके बाद वह देर रात तक वापस नहीं लौटी। बृहस्पतिवार सुबह परतापुर थाना क्षेत्र में गांव पुठा सड़क के श्मशान घाट में एक महिला का शव पड़ा मिला। सुबह के समय खेत पर जा रहे किसानों ने शव श्मशान घाट के अंदर पड़ा देखा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर परतापुर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। महिला के गले पर दुपट्टे के निशान थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दुपट्टे को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

--
दो घंटे बाद हुई मृतका की पहचान
शुरुआती दो घंटे में महिला की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद महिला के पास मिले मोबाइल फोन की मदद से पुलिस ने किसी तरह उसके पति से संपर्क किया। तक मृतका की पहचान मुस्कान के रूप में हुई। अब्दुल वाहिद और परिजनों ने मोर्चरी जाकर शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली
परतापुर पुलिस महिला के घर से लेकर पुठा तक 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज चेक कर चुकी है। इसमें महिला परतापुर की ओर जाती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्या के खुलासे में लगी है।
---हत्यारे ने कॉल और मैसेज डिलीट किए
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मोबाइल की सारी कॉल व मैसेज डिलीट थे। पुलिस का अनुमान है कि हत्यारोपी ने महिला की हत्या करने के बाद उसके मोबाइल फोन की सारी कॉल डिटेल और मैसेज डिलीट कर दिए थे। उसने सिम भी निकाला और मोबाइल फोन मौके पर छोड़ दिया। पुलिस सीडीआर की मदद से महिला के संपर्क में रहने वाले लोगों की पहचान का प्रयास कर रही है। महिला के मोबाइल में हत्या का राज छिपा है।
आजाद ख्यालों की थी मुस्कान
सीओ के मुताबिक, अभी तक की जांच पड़ताल में सामने आया कि मुस्कान आजाद ख्यालों की थी। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि उसकी कई लोगों से दोस्ती थी। वह शराब और नशीले पदार्थों की भी आदी थी।

वर्जन-
महिला की दुपट्टे से गला घोटकर हत्या की गई है। पहचान होने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान काफी तथ्यों की जानकारी को मिली है। सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है, जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
सौम्या अस्थाना, सीओ ब्रह्मपुरी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed