फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman steals anklet from goldsmith's shop

Meerut News: सुनार की दुकान से महिला ने पाजेब गायब की

Thu, 12 Feb 2026 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman steals anklet from goldsmith's shop
फलावदा। कस्बे में सुनार की दुकान पर जेवर देखने आई महिला ने चांदी की पाजेब पर हाथ साफ कर दिया। आभास होने पर सुनार ने कैमरा चेक किया चांदी की पाजेब गायब मिली। हंगामा होते देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला ने रुपये देकर मामला निबटाया।
विज्ञापन

कस्बे के पैंठ बाजार में बिट्टू की आर्यन के नाम से सराफ की दुकान है। बुधवार को दोपहर के वक्त एक महिला उसकी दुकान पर चांदी की पाजेब खरीदने आई। दुकानदार ने महिला को कई डिजाइन की पाजेब दिखाई। दुकानदार ने बताया कि महिला ने पाजेब देखने के बहाने एक पाजेब को उठाकर धीरे से गायब कर दिया। इसकी जानकारी दुकानदार को नहीं हुई लेकिन बाद में दुकानदार ने पाजेब चेक की तो मौके से एक पाजेब गायब मिली। दुकानदार ने महिला से पाजेब लौटने के लिए कहा लेकिन महिला टस से मस नहीं हुई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस महिला को लेकर थाने आ गई। बाद में महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। महिला ने पाजेब तो नहीं दी लेकिन 12 हजार रुपये की नकदी देकर मामला निबटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed