{"_id":"623c3a869aa90c22e7117a0d","slug":"woman-sexually-harassed-by-miscreants-in-front-of-his-husband-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: दंपती को बंधक बनाया, पति के सामने ही पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, दस आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: दंपती को बंधक बनाया, पति के सामने ही पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, दस आरोपी हिरासत में
Thu, 24 Mar 2022 03:01 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 24 Mar 2022 03:01 PM IST
सार
पीड़ित दंपती थाने पहुंचे और घटना की शिकायत की। वहीं पुलिस दो दिन तक वारदात को छिपाए रही।
विज्ञापन
RAPE
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में अपराध पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। यहां सरेराह अपराधी अपराध को अंजाम दे रहे हैं।मुजफ्फरनगर जनपद में रास्ते से पैदल गुजर रहे एक दंपती को कुछ अज्ञात बदमाशों ने बंधक बना लिया और महिला के साथ उसके पति के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नई मंडी कोतवाली क्षेत्र से पैदल गुजर रहे दंपती को युवकों ने पकड़कर बंधक बना लिया। महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हाई प्रोफाइल केस: होश में आए डीन, 13 दिन में हुए तीन ऑपरेशन, फिर भी जिस्म से नहीं निकल सकीं छह गोलियां
विज्ञापन
पीड़ित दंपती थाने पहुंचे और घटना की शिकायत की। वहीं पुलिस दो दिन तक वारदात को छिपाए रही। गुरुवार को मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को पकड़ा। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
पीड़ित का कहना है कि मंगलवार रात के समय वह पैदल ही गांव जा रहे थे। बाग के पास युवक पहुंचे और खींचतान करने लगे। विरोध करने पर दंपती की पिटाई भी की गई।