{"_id":"638769663655c547416ae459","slug":"woman-sexually-assaulted-by-untrained-doctor-in-meerut-and-case-registered-by-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: इलाज कराने आई थी महिला, इंजेक्शन लगाकर किया दुष्कर्म, पीड़िता ने सीएम योगी को किया ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इलाज कराने आई थी महिला, इंजेक्शन लगाकर किया दुष्कर्म, पीड़िता ने सीएम योगी को किया ट्वीट
Wed, 30 Nov 2022 08:02 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 30 Nov 2022 08:02 PM IST
सार
Meerut News : इलाज कराने आई महिला को इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। अब पीड़िता ने सीएम योगी को ट्वीट किया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
विस्तार
मेरठ में टीपीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला को बेहोश कर दुष्कर्म करने के आरोप में अप्रशिक्षित चिकित्सक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। आरोपी महिला के गांव का ही रहने वाला है। चिकित्सक पर आरोप है कि वह चार माह से उसका शोषण कर रहा है। पीड़िता ने सीएम को ट्वीट किया था। इसके बाद केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
महिला के मुताबिक, बीमार होने पर चार महीने पहले उसने इस चिकित्सक से उपचार कराया था। इसके बाद भी उसे कई बार जाना पड़ा। आरोप है कि एक दिन चिकित्सक ने महिला को इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर शोषण करता रहा। यही नहीं चिकित्सक ने महिला को अपने साथ रहने का दबाव भी बनाया।
विज्ञापन
इसके बाद उसने विरोध किया और अपने पति को मामले की जानकारी दी। वहीं महिला ने पति के साथ टीपीनगर थाने पहुंचकर तहरीर दी।
यह भी पढ़ें: खतौली का दंगल: सीएम योगी ने मंच से सपा-रालोद पर किए ताबड़तोड़ हमले, पढ़ें-भाषण की पांच बड़ी बातें
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो महिला ने सीएम को ट्वीट कर दिया। मामला अफसरों तक पहुंचा तो थाना पुलिस मंगलवार देर शाम गांव पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी चिकित्सक फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: UP : रेलवे ने दिया बड़ा झटका, अब पांच हजार यात्रियों को निरस्त कराने पड़ेंगे टिकट, जानिए वजह
ब्रह्मपुरी सीओ बृजेश कुमार का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसे जल्द ही पकड़ा जाएगा।
यह भी पढ़ें: UP : रेलवे ने दिया बड़ा झटका, अब पांच हजार यात्रियों को निरस्त कराने पड़ेंगे टिकट, जानिए वजह
ब्रह्मपुरी सीओ बृजेश कुमार का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसे जल्द ही पकड़ा जाएगा।