{"_id":"5d224ea28ebc3e6d1425e39a","slug":"woman-set-her-house-in-fire-on-the-insistence-of-going-with-her-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी महिला ने अपने ही घर में लगाई आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी महिला ने अपने ही घर में लगाई आग
Mon, 08 Jul 2019 01:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 08 Jul 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
fire in house
- फोटो : amar ujala
पुट्ठा गांव में प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी विवाहिता ने अपने घर में आग लगा दी। आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। पति ने पत्नी के खिलाफ आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने महिला का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव पुट्ठा में शनिवार रात करीब 11 बजे जरीफ अहमद की पत्नी फिरोजा ने अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अपने ही घर को आग लगा दी। आग की लपटों में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया और मकान की छत गिर गई। घर में रखे गैस सिलिंडर के लीक होने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
आसपास के तीन मकान भी आग चपेट में आ गए। पड़ोसी यूसुफ की पशुशाला में बंधे दस लाख की कीमत के खच्चर भी आग के धुएं की चपेट में आकर बेहोश हो गए। बमुश्किल रस्सा काटकर उनको बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
पड़ोसी विरेंद्र और खलील के मकान में पड़े भूसे में आग लग गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन की गाड़ी ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने मौके से जरीफ अहमद और फिरोजा को हिरासत में ले लिया।
ग्रामीणों का कहना है की 20 दिन पूर्व जरीफ और बादशाह उर्फ इमरान के बीच तहसील में शपथ पत्र देकर समझौता हुआ था, जिसके तहत फिरोजा और एक बच्चा प्रेमी बादशाह के साथ रहेगा। इस समझौते पर जरीफ आनाकानी कर रहा था।
इसी बात को लेकर घर में झगड़ा चल रहा था। इसी झगडे़ के कारण फिरोजा अपने मायके गांव बकली चली गई थी। उसे चार दिन पूर्व ही जरीफ अपने घर लाया था। दोनों के तीन बच्चे हैं। वहीं, बादशाह तीन दिन पूर्व गोकशी के मामले में जेल से छूट कर आया है। शनिवार को फिरोजा प्रेमी बादशाह के घर जाने की जिद पर अड़ गई।
जरीफ के विरोध करने पर उसने अपने ही घर को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने जरीफ की तहरीर पर फिरोजा के खिलाफ आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया। फिरोजा ने पुलिस और ग्रामीणों के सामने पति जरीफ पर बादशाह से पैसे लेकर गोकशी कराने का आरोप लगाया है।
महिला के पति ने प्रेमी बादशाह को लिखकर दे दिया था कि उसकी पत्नी और एक बच्चे को वह ले जाए, बाकी दो बच्चों को वह अपने पास रखेगा। महिला सामान लेकर जाने लगी तो पति पत्नी में झगड़ा हो गया। इसी बात पर महिला ने अपने घर में आग लगा दी। महिला का चालान कर दिया गया है।
- हीमपुरदीपा थाना प्रभारी, कुलदीप सिंह