{"_id":"6a6100dea2d49b1bd504166e","slug":"woman-seriously-injured-after-being-hit-by-a-speeding-auto-meerut-news-c-72-1-mct1011-156638-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से महिला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से महिला गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल कॉलेज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से महिला संगीता रस्तोगी गंभीर घायल हो गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार ने ऑटो चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जागृति विहार सेक्टर-8 स्थित सोमदत्त सिटी निवासी अभिषेक रस्तोगी ने मेडिकल कॉलेज थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी मां संगीता रस्तोगी मंगलवार शाम करीब 7:45 बजे मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर-3 के पास सब्जी और फल खरीदने गई थी। इसी दौरान तेज गति से आए ऑटो के चालक ने महिला को टक्कर मार दी। महिला के सिर में गंभीर चोट आई। महिला को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ऑटो के नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय ने बताया कि आरोपी चालक को तलाश किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- --