फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman seen trying to get out of car in footage; no leads found.

Meerut News: पति से विवाद के बाद महिला ने की थी कार से उतरने की कोशिश

Thu, 25 Jun 2026 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Woman seen trying to get out of car in footage; no leads found.
एसपी बोले- नहीं हुआ अपहरण, खाने को लेकर हुआ दंपती में विवाद
विज्ञापन

देर रात लिसाड़ी गेट निवासी रिश्तेदारों के घर पहुंची पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास से मंगलवार रात हुई घटना महिला के अपहरण के आरोप की घटना दिल्ली के ओखला निवासी दंपती के बीच विवाद की निकली। महिला ने मेट्रो स्टेशन के पास कार से उतरने की कोशिश की थी लेकिन उसके पति ने उसे उतरने नहीं दिया। बुधवार देर रात पुलिस टीम लिसाड़ी गेट निवासी कार सवारोें के रिश्तेदारों तक पहुंच गई।
एसपी सिटी ने देर रात बताया कि लिसाड़ी गेट स्थित रिश्तेदारों के घर मिली दंपती की भतीजी अतिका शाह ने बताया कि उनके चाचा राजा उर्फ इमरान और चाची निशा दिल्ली से मेरठ आए थे। बुधवार रात में उनमें खाने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद चाचा उसकी चाची को रास्ते में छोड़कर और बेटे को साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन

सरस्वती लोक निवासी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोहित कपूर ने मंगलवार रात पुलिस को जानकारी दी थी कि वह करीब 11 बजे अपने साथी एकांश गोयल के साथ कार्यालय से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में महिला को खींचते हुए देखा। लोग शोर मचा रहे थे कि कार सवारों ने महिला को अगवा कर लिया। सुरक्षाकर्मी और लोगों के पहुंचने से पहले आरोपी कार लेकर भाग गए। रोहित कपूर ने स्कूटी से कार का तीन किमी तक पीछा किया था और वीडियो भी बनाई थी। चालक गेट बंद किए बिना कार चलाता रहा। उन्होंने महिला के मदद के लिए चिल्लाने की आवाज भी सुनीं। रिठानी तक पीछा करने के बाद वह वापस लौट आए और पुलिस को सूचना दे दी गई। बुधवार सुबह पुलिस ने मेट्रो स्टेशन पर पहुंचकर जांच पड़ताल और पूछताछ की। इस दौरान एक और फुटेज सामने आया। इसमें महिला कार में उतरने की कोशिश करती दिख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जांच में शहर में घूमती दिखी कार
मेट्रो स्टेशन से लेकर परतापुर और यहां आने जाने वाले रास्तों के बड़ी संख्या में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इनसे पता चला है कि घटना के दौरान कार टीपीनगर की ओर से आई है। इससे पहले वह माधवपुरम की ओर से आती और आसपास में घूमती दिखाई दी है। सबसे आखिरी बार कार लिसाड़ी गेट में दिखी। इसके चलते लिसाड़ी गेट क्षेत्र में कार व सवारोें की तलाश शुरू हुई।

पूरा नंबर न होने से कार ट्रैस में हुई देरी
कार का पूरा नंबर पुलिस को नहीं मिल पाया था। हालांकि कार दिल्ली नंबर की थी यह पत चल गया था और अंतिम चार नंबर भी रोहित कपूर ने बताये थे। बीच के कुछ नंबर सही पता नहीं चल पाए थे। फुटेज में भी नंबर क्लीयर नहीं दिखे। इसके चलते कार ट्रैस करने में देरी हुई।


वर्जन--
फुटेज देखकर ही पता चल गया था कि मामला अपहरण का नहीं है। कार के आगे सीट पर बच्चा बैठा था। जांच में दंपती में खाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया था। महिला की भतीजी ने विवाद की जानकारी दी है। महिला से भी संपर्क का प्रयास किया जा रहा है।
विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed