फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman saved from committing suicide in canal

Meerut News: नहर में आत्महत्या करने पहुंची महिला को बचाया

Thu, 13 Feb 2025 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Woman saved from committing suicide in canal
सरधना। गंग नहर के सरधना पुल के पास घरेलू कलह के चलते दो बच्चों की मां ने नहर में कूदकर जान देने का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों ने महिला की जान बचाई। पुलिस ने महिला के परिजनों को बुलाकर समझाते हुए उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला कुम्हारान निवासी फरमान पुत्र बुंदू ने बताया कि उसकी बहन फातिमा की शादी मोहल्ला रामतलैया में हुई थी। पति-पत्नी में शादी के बाद से विवाद चल रहा है। बीते दिन ससुराल पक्ष फातिमा के परिजनों से आपसी बातचीत के बाद समझौता कर अपने साथ ले आए। तनाव के चलते बुधवार सुबह वह बच्चों को घर छोड़कर चली गई। सरधना गंगनहर पुल पर पहुंचकर उसने नहर में कूदकर जान देने का प्रयास किया। तभी वहां खड़े लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फातिमा को समझाया और उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed