बागपत: यमुना में डूबी चारा लेकर लौट रही युवती, एनडीआरएफ को दो दिन बाद हरियाणा में मिला शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत में तीन दिन पहले यमुना नदी में डूबी युवती का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया। युवती गांव की ही दो किशोरियों के साथ रविवार को पशुओं का चारा लेकर लौट रही थी इसी दौरान वह यमुना में डूब गई थी। जबकि दोनों किशोरियों सुरक्षित निकल आईं थी।
यह भी पढ़ें: यूपी: भूखंड-आवास आवंटन प्रक्रिया का विरोध, 10 मंजिला इमारत पर चढ़े किसान
गांव की युवती मोनिका (18) पुत्री रवींद्र कश्यप गांव की तीन अन्य युवतियों के साथ रोजना की तरह यमुना पार चारा लेने गई थी। जब वे चारा लेकर आ रही थीं तो यमुना नदी के किनारे एक शव का दाह संस्कार हो रहा था। उसे देख वह चारा रखकर यमुना में नहाने लगीं। गहरे गड्ढे होने के कारण मोनी डूब गई तो उसके साथ तीन युवतियों ने शोर मचा दिया।
शोर मचाने पर गांव के कुछ लोग वहां पर पहुंचे और उसकी तलाश की। लेकिन काफी तलाश के बावजूद मोनी का पता नहीं लग पाया। देर शाम तक गांव के लोगों की भीड़ जमा रही। काफी तलाश के बाद भी युवती का सुराग नहीं लग सका। वहीं सोमवार को पूरा दिन गोताखोरों व एनडीआरएफ ने युवती की तलाश की जिसके बाद मंगलवार को हरियाणा के बड़ौली में युवती का शव जाल में फंसा मिला।
यह भी पढ़ें: रात होते ही यहां घनघनाने लगती हैं जेसीबी, दौड़ते हैं डंफर दनादन, साठगांठ से हो रहा अवैध मिट्टी खनन
रेत खनन कर रहे हरियाणा के माफिया
रेत खनन के खुदाने के कारण यमुना में बने गहरे कुंड अब ग्रामीणों के लिए जान के दुश्मन बने हुए हैं। रविवार शाम भी चारा लेकर आई मोनी ऐसे ही कुंड में डूब गई। लेकिन प्रशासन ऐसे खनन माफिया पर शिकंजा नहीं कस पाया है।