फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman returning to Meerut with husband dies in road accident

पति के साथ मेरठ लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत

Mon, 13 Jan 2020 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Woman returning to Meerut with husband dies in road accident
पति के साथ मेरठ लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

गंगानगर (मेरठ)। मवाना रोड पर रविवार शाम बस ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मूलरूप से मवाना निवासी सौरभ शास्त्रीनगर में रहकर एक कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार को वह बड़े भाई गौरव से मिलने मवाना आया था। रविवार शाम करीब पांच बजे बाइक पर वह पत्नी चांदनी के साथ मेरठ लौट रहा था। मवाना रोड स्थित पैराडाइज रिसोर्ट के सामने मेरठ से मवाना की ओर जा रही एक बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से दंपत्ती बाइक से दूर जा गिरे। सिर में चोट लगने की वजह से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सौरभ को मामूली चोट आई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर आईआईएमटी लाइफलाइन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 27 वर्षीय चांदनी को मृत घोषित कर दिया। वह दिल्ली की रहने वाली थी। पांच वर्ष पूर्व दोनों की शादी हुई थी। गंगानगर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सौरभ ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ गंगानगर बृजेश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बस चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed