फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman preparing for IAS dies family members accuse in-laws of murder

दहेज के लिए हत्या!: IAS की तैयारी कर रही नवविवाहिता की मौत, सुसरालियों पर हत्या का आरोप; पति परिजनों समेत फरार

Tue, 11 Jun 2024 02:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 11 Jun 2024 02:06 AM IST
सार

गाजियाबाद के पटेलनगर निवासी सुंदर जीनवाल ने बताया कि उन्होंने बेटी सिमरन की शादी चार महीने पहले जागृति विहार सेक्टर छह निवासी सूरज पुत्र सतपाल से की थी। शादी में ब्रीजा गाड़ी और खूब दहेज दिया था। 40 लाख रुपये के करीब खर्च किए थे। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज में 30 लाख रुपये और फॉरच्यूनर कार की मांग करने लगे।

विज्ञापन
Woman preparing for IAS dies family members accuse in-laws of murder
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार में दहेज की खातिर ससुराल वालों ने नवविवाहिता को फांसी लगाकर मार डाला। महिला आईएएस की तैयारी कर रही थी। चार महीने पहले ही शादी हुई थी। परिजनों ने 30 लाख रुपये और फॉरच्यूनर के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा किया। आरोपी पति परिजनों के साथ घर से फरार हो गया है।

विज्ञापन


गाजियाबाद के पटेलनगर निवासी सुंदर जीनवाल ने बताया कि उन्होंने बेटी सिमरन की शादी चार महीने पहले जागृति विहार सेक्टर छह निवासी सूरज पुत्र सतपाल से की थी। सतपाल एक निजी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर है। शादी में ब्रीजा गाड़ी और खूब दहेज दिया था। 40 लाख रुपये के करीब खर्च किए थे। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज में 30 लाख रुपये और फॉरच्यूनर कार की मांग करने लगे।
विज्ञापन


सिमरन ने इसके बारे में मां को बताया तो उन्होंने चुप रहने को कहा। सोमवार को साढ़े 11 बजे सिमरन की मां ने बेटी को फोन किया तो पता चला कि बेटी का शव अस्पताल में पड़ा है। परिजन दोपहर को मेरठ पहुंचे तो उनको बताया कि रात में सिमरन ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। परिजनों ने बताया कि सिमरन का शव नाइट सूट में मिला है। उसे रात को मारा गया है। शव बुरी तरह से नीला पड़ा था। गले में फंदे और शरीर पर चोट के निशान थे। सिमरन की मां रेखा और पिता सुंदर पति सूरज, उसकी सास सुनिता, ससुर सतपाल, सूरज के भाई सागर और उसकी पत्नी प्रिया के खिलाफ दहेज की खातिर हत्या करने की तहरीर दी है। परिजनों ने थाने में हंगामा करते हुए आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां का रो-रोकर बुरा हाल
सिमरन पढ़ाई में हमेशा अव्वल आती थी। ग्रेजुएशन के बाद उसने बीएड किया। सीटीईटी भी पास कर लिया। शादी से पहले वह गाजियाबाद में एचडीएफसी बैंक में मैनेजर थीं। ससुराल वालों ने वहां से नौकरी छुड़वा दी थी। सिमरन अब आईएएस की तैयारी कर रही थी। कुछ दिन पहले ही उसने खुद तैयारी के लिए पिता सुंदर से एक लाख रुपये की किताबें मंगाई थीं। मां रेखा थाने में रो-रोकर बस यही बोल रहीं थी कि उनकी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती है। वो कितना तड़पी होगी। मां बेटी को याद करके रो-रोकर बेसुध हो गई। सिमरन तीन बहन-भाइयों में दूसरे नंबर की थी। बड़ी बहन की सोनम और छोटा भाई तुषार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शाम को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव गाजियाबाद ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed