फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman molested behind Kotwali police station, mob thrashed the accused and handed him over to the police

कोतवाली थाने के पीछे महिला से छेड़छाड़, भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले किया

Sun, 20 Nov 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Woman molested behind Kotwali police station, mob thrashed the accused and handed him over to the police
कोतवाली थाने के पीछे महिला से छेड़छाड़, भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले किया
विज्ञापन

मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र में तहसील रोड पर बाइक सवार युवक ने दिनदहाडे़ महिला से छेड़छाड़ कर डाली। शोर मचाने पर राहगीरों ने आरोपी को दबोचा लिया और उसकी पिटाई कर डाली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

कोतवाली इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि शनिवार शाम कोतवाली निवासी महिला बाजार से सामान लेकर अपने घर लौट रही थी। कोतवाली थाने के पीछे तहसील रोड पर कंकरखेड़ा निवासी वैभव शर्मा ने छेड़छाड़ कर बाइक से टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपी ने अभद्रता कर मारपीट करने की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर डाली। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने बताया कि कई दिनों से वह महिला का पीछा कर रहा था। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट की धारा में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed