फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman molested at Begumpul, police caught miscreants

Meerut News: बेगमपुल पर महिला से छेड़छाड़, पुलिस ने मनचले पकड़े

Fri, 11 Oct 2024 06:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Woman molested at Begumpul, police caught miscreants
मेरठ। बेगमपुल पर बुधवार देर रात रामलीला देखकर पति के साथ लौट रही महिला से कार सवार मनचलों ने छेड़छाड़ की। कार में डालने का भी प्रयास किया। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। एक आरोपी मौके से फरार हो गया। तहरीर न मिलने पर लालकुर्ती पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। आरोपियों की कार भी सीज कर दी।
विज्ञापन

घटना बुधवार देर रात की है। दंपती बेगमपुल पर दयानंद रोड पर शराब के ठेके के पास बलेनो कार सवार तीन युवकों ने महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। महिला का हाथ पकड़कर कार में डालने का प्रयास भी किया। दंपती भागकर बेगमपुल पुलिस चौकी पहुंचे। आरोपी वहां से फरार हो गए। हापुड़ अड़्डे चौराहे पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रुकवा लिया। यूपी 112 ने लालकुर्ती पुलिस को सूचना दी। एक आरोपी तो यहां से भाग गया जबकि दो आरोपी प्रमोद और जोनी निवासी बढला को दबोच लिया। बृहस्पतिवार सुबह तक भी पुलिस को दंपती की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि दंपति ने तहरीर नहीं दी है। दो आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया है। कार सीज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed