फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman missing with two children; last seen at railway station.

Meerut News: महिला दो बच्चों संग लापता, रेलवे स्टेशन पर आखिरी बार दिखी

Wed, 08 Jul 2026 08:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
Woman missing with two children; last seen at railway station.
- 29 जून से घर नहीं लौटी, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। कस्बा दौराला निवासी एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ 29 जून से लापता है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तीनों की तलाश शुरू कर दी है। महिला की आखिरी लोकेशन दौराला रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में दोपहर करीब एक बजे की मिली है।
दौराला निवासी देवेंद्र कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री कविता 29 जून को घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। उनके साथ पांच वर्षीय पुत्र कन्हैया और आठ वर्षीय पुत्री किट्टो भी हैं। काफी तलाश के बाद भी तीनों का कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने दौराला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें महिला अपने दोनों बच्चों के साथ दौराला रेलवे स्टेशन पर दोपहर करीब एक बजे दिखाई दी। इसके बाद तीनों का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने महिला और बच्चों की तलाश के लिए एक टीम को सक्रिय कर दिया है। रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों के अलावा संभावित स्थानों पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अन्य जिलों की पुलिस से भी संपर्क कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि महिला और दोनों बच्चों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही तीनों को सकुशल तलाश लिया जाएगा।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed