फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman jumps into Ganga river, dies in hospital

Meerut News: महिला गंगनहर में कूदी, अस्पताल में मौत

Tue, 16 May 2023 02:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 16 May 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
Woman jumps into Ganga river, dies in hospital
जानी खुर्द (मेरठ)। जानी गंगनहर पुल से सोमवार दोपहर एक महिला गंगनहर में कूद गई। महिला को डूबते देख दो युवक उसे बचाने के लिए गंगनहर में कूद पडे। युवकों ने महिला को गंगनहर से बाहर निकाला। पुलिस ने महिला को जानी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार की दोपहर 40 वर्षीय महिला गंगनहर पर काफी देर से इधर उधर घूम रही थी। अचानक महिला जानी पुल से गंगनहर में कूद गई। मौके पर मौजूद कस्बा सिवाल खास निवासी गुड्डू व वहाब महिला को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना गंगनहर में कूद गए। काफी तलाश के बाद दोनों युवकों ने महिला को बेहोशी की हालत में गंगनहर से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानी थाना प्रभारी राजेश कंबोज के अनुसार महिला की शनाख्त नहीं हो पाने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी पहचान के लिए आसपास के थानों में महिला की फोटो भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed