फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman in Meerut returned alive after several days of death, questioned on police action

यूपी: मौत के 23 दिन बाद जिंदा लौटी युवती, मां को लगाया गले, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

Thu, 25 Apr 2019 02:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Apr 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
woman in Meerut returned alive after several days of death, questioned on police action
अफसाना जिसकी आग लगने से हुई थी मौत - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के रशीद नगर में 23 दिन पहले अफसाना नाम की महिला की जिंदा जलकर मौत होने के दावों पर सवालिया निशान लग गए हैं। दरअसल अफसाना जैसी दिखने वाली एक महिला मंगलवार को महिला थाने पहुंची, जो अफसाना की मां नसीमा से गले भी मिली।
विज्ञापन


मां ने उसे पहचान लिया। लेकिन महिला ने अपना नाम कुछ और बताया। यह बात एक मां के गले नहीं उतरी। गुरुवार को इसकी चर्चा आम हो गई कि अफसाना जिंदा है। मामला पुलिस तक पहुंचा तो सीओ ने इसकी जांच शुरू करा दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार भूमिया पुल निवासी अबरार की शादी करीब एक साल पहले गोकुलपुर निवासी अफसाना से हुई थी। दंपती रशीदनगर में किराए पर रह रहा था। बीती दो अप्रैल को मकान में धमाके के बाद आग लगी थी। उस समय घर में मौजूद अफसाना (28) की बुरी तरह झुलसकर मौत होने की बात सामने आई थी। बताया गया था कि दंपती में छह माह से विवाद था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संदिग्ध पाए जाने पर लिसाड़ी गेट पुलिस ने पति अबरार को हिरासत में लिया था। लेकिन बाद में छोड़ दिया था। बुधवार को अजीबोगरीब बात सामने आई। पुलिस के मुताबिक अफसाना जैसी दिखने वाली महिला महिला थाने पहुंची थी। अफसाना की मां नसीमा निवासी इस्लामनगर भी सूचना पाकर महिला थाने पहुंची। जहां पर मां बेटी आपस में मिलीं। मां ने उसे पहचान लिया। लेकिन अफसाना ने खुद का नाम निशा परवीन बताया है। लेकिन यह बात नसीमा नहीं मानी। 

गोकुलपुर में आई अफसाना 
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के पास यह मामला पहुंचा तो उन्होंने इसकी जांच कराई। पता चला कि अफसाना गढ़ रोड स्थित गोकुलपुर गांव से आई थी। गोकुलपुर में कई लोगों से पूछताछ की गई, जिसमें जानकारी मिली कि वह महिला अफसाना ही है। 

प्रेमी संग जाने की चर्चा 
सीओ ने बताया कि अफसाना को फोटो लेकर महिला इंस्पेक्टर को भेजा गया था। इंस्पेक्टर ने भी उसकी पहचान अफसाना के रूप में की। महिला थाने में आने वाली महिला ने बताया कि उसने अपने प्रेमी से शादी की और वह गोकुलपुर में रहती है। सवाल उठता है कि अगर यह महिला अफसाना है तो क्या उसने प्रेमी के पास जाने के लिए ऐसा ड्रामा किया है। पुलिस ने अब अफसाना की तलाश शुरू कर दी। 

आखिर किसका था शव
पुलिस ने तथाकथित अफसाना के शव का पोस्टमार्टम कराया था। लेकिन अब सवाल उठ रहे हैं कि अगर अफसाना जिंदा है तो वह शव किसका था। परिवार के लोगों ने उसे अफसाना का क्यों बताया। सुपुर्द-ए-खाक भी मायके वालों ने किया था। पुलिस कहती है कि अगर वाकई वह महिला अफसाना है तो इसके पीछे गहरी साजिश रची गई है। जिसका खुलासा किया जाएगा। 

अफसाना को जिंदा बताया
अफसाना को जिंदा बताया गया है, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। महिला इंस्पेक्टर से भी बातचीत हुई है। मामला चौंकाने वाला है। अगर ऐसा हुआ है तो इसका खुलासा किया जाएगा। वह शव किसका था, इसकी जांच होगी। अफसाना को तलाश किया जा रहा है। -दिनेश शुक्ला, सीओ कोतवाली 

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed