{"_id":"614b8f468ebc3e0c165176da","slug":"woman-dies-in-road-accident-uproar-meerut-news-mrt5574365180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में महिला की मौत, हंगामा
मेरठ। अम्हैड़ा सिखेड़ा मार्ग पर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर पहुंचे सिखेड़ा के ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए मार्ग को जाम कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया।
सिखेड़ा निवासी कृष्ण गांव में ही मजदूरी करता है। बुधवार को उसकी पत्नी नीतू अम्हैड़ा स्थित बैंक से पैसे निकालने के लिए जा रही थी। अम्हैड़ा-सिखेड़ा संपर्क मार्ग पर वृंदावन कॉलोनी के पास उसे उसका भतीजा विक्रांत मिल गया। दोनों बातें करने लगे। इस दौरान सिखेड़ा की ओर से आ रहे ईंट से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनमें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। विक्रांत ने घटना की जानकारी दी परिजनों को दी। मौत की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने लगभग दो घंटे अम्हैड़ा-सिखेड़ा मार्ग को जाम रखा। हंगामे की सूचना पर पहुंचे एसडीएम संदीप भागिया व सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने आर्थिक मदद का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शात किया।
टोल बचाने के चक्कर में होते हैं हादसे
गुस्साए ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत करते हुए कहा कि वाहन चालक सिवाया पर टोल बचाने के लिए इस रास्ते से होकर जाते हैं। इसमें ज्यादातर संख्या ट्रक, डंपर व ट्रैक्टर ट्राली जैसे भारी वाहनों की होती है। जिसकी वजह से हादसे होते हैं।
विज्ञापन
पुलिस व ग्रामीणों के बीच तनातनी
हादसे के बाद ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में गंगानगर पुलिस व ग्रामीणों के बीच कई बार तनातनी हो गई। शुरुआत में ग्रामीणों ने लिखित आश्वासन दिए जाने की मांग की थी। पुलिस पर वाहनों की चेकिंग नहीं करने का आरोप लगाया। मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं।