फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman dies in collision between two bikes; three injured, including two children.

Meerut News: दो बाईकों की भिड़ंत में महिला की मौत, दो बच्चों सहित तीन घायल

Tue, 01 Sep 2026 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in collision between two bikes; three injured, including two children.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। कस्बे में कोल रोड पर मंगलवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, जिसे आसपास के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मुंडाली थाना क्षेत्र के आड़ गांव निवासी सोनू पुत्र रामजीलाल ने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपनी ससुराल बुलंदशहर से पत्नी नीलम (25), बेटे दीपक (10) और बेटी दीपांशी (8) के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। खरखौदा कस्बे में कोल रोड पर पहुंचने पर सामने से तेज गति और लापरवाही से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सोनू, उसकी पत्नी और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार बाइक छोड़कर भागने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एनसीआर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने नीलम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed