फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman dies during treatment, uproar in hospital

Meerut News: उपचार के दौरान महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा

Wed, 22 Mar 2023 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Woman dies during treatment, uproar in hospital
मेरठ। तेजगढ़ी चौराहे के निकट एक अस्पताल में मंगलवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा दिया। सूचना मिलते ही चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के छात्र भी पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित परिजन शव को लेकर गांव लौट गए।
विज्ञापन

मेडिकल थाना प्रभारी के अनुसार गांव खरदौनी निवासी बबीता (42) पत्नी सचिन लंबे समय से बीमार चल रही थी। डेढ़ माह पहले उनका अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था। उस समय वह ठीक होने के बाद घर चली गई थी। दोबारा से परेशानी हुई तो परिजनों ने रविवार को उन्हें फिर से उसी अस्पताल में भर्ती करा दिया। मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसी बीच विवि के छात्र भी अस्पताल पहुंच गए और चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही मेडिकल थाने से दरोगा अमित मलिक फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे और हंगामा कर रहे पीड़ित परिजनों व छात्रों को शांत कराया। थाना प्रभारी दिनेश उपाध्याय का कहना है कि अस्पताल में हंगामे की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed