{"_id":"5ebb9b268ebc3e909d5b7a29","slug":"woman-died-in-baghpat-after-she-had-a-fever-for-many-days-people-afraid-of-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: बुखार के बाद युवती की अचानक मौत, कोरोना की आशंका से सहमे लोग, जांच को भेजे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: बुखार के बाद युवती की अचानक मौत, कोरोना की आशंका से सहमे लोग, जांच को भेजे सैंपल
Wed, 13 May 2020 12:40 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 13 May 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार को खेकड़ा थाना क्षेत्र निवासी युवती की बुखार आने के बाद अचानक मौत हो गई। मौत के बाद से परिजन और आसपास के लोग सहमे हुए हैं। वहीं सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृतका के सैंपल जांच को भेजे। बताया गया कि युवती का एक निजी डाॅक्टर के यहां उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना: दो दिन से एंबुलेंस में रखा था शव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, फिर हुआ किसान का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार खेकड़ा निवासी युवती को पिछले कुछ दिन से बुखार था। निजी चिकित्सक के यहां उसका उपचार चल रहा था। बुधवार सुबह युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती की मौत के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का मानना है कि कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन
हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने टीम को युवती की बीमारी के सभी लक्षण बताए जिसके बाद टीम ने सैंपल जांच को भिजवाया। पुलिस मौके पर मौजूद है। वहीं लोगों का कहना है कि युवती का पोस्टमार्टम होना चाहिए, ताकि मौत की वजह स्पष्ट हो सके। साथ ही क्षेत्रवासी कोरोना संक्रमण के खतरे से खौफ में हैं।