फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman deadbody found henging in room

महिला का शव फांसी पर लटका मिला

Wed, 26 Feb 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
woman deadbody found henging in room
बहसूमा। रामपुर घोरिया में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतारा। वहीं मायके पक्ष के लोगों के आने से पहले ही ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। महिला के परिजनों ने सुसराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

माखनगर निवासी मृतक महिला के भाई शिवकुमार पुत्र मानपाल सिंह ने बताया कि उसकी बहन कविता की शादी करीब 18 साल पहले रामपुर घोरिया निवासी युवक से हुई थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कविता को कभी दहेज तो कभी सांवले रंग को लेकर उत्पीड़न कर रहे थे। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग नहीं माने। थानाध्यक्ष शिवदत्त ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली की कविता (35) ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला के परिजनों ने सुसराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

पीएम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी स्थिति
थानाध्यक्ष शिवदत्त का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं शिवकुमार ने थाने में कविता के पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ तहरीर दी है। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग पड़ी थी मोबाइल की बैट्री, सिम
जिस कमरे में महिला शव लटका हुआ था। कमरे से बराबर वाले कमरे के लिए लगी विंडो में कोई कुंडी नहीं है। शव के पास टूटी चुड़िया, मोबाइल से निकला सिम, बैट्री पड़ी हुई मिली। इससे लग रहा है कि कमरे में संघर्ष हुआ है।

पहले भी दर्ज है मुकदमा
बहसूमा। शिवकुमार ने बताया कि थाना बहसूमा में 6 जून 2019 को बहन कविता को जान से मारने की नियत से मारपीट की गई थी। जिसमें जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस केस में अग्रिम जमानत खारिज होने से भी ससुराल पक्ष नाराज था। इसके बाद भी कविता से मारपीट की गई थी। शिवकुमार ने बताया कि कविता के दोनों बच्चों को ससुराल वालों ने अपने पक्ष में कर रखा है। दोनों बच्चों को वे फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed