{"_id":"66687e8466a8dfe4d4082455","slug":"woman-crossing-road-and-her-son-died-after-being-hit-by-unknown-vehicle-in-muzaffarnagar-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: हाईवे पर दो बेटों संग सड़क पार कर रही महिला को वाहन ने मारी टक्कर, मां समेत दो की मौत एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: हाईवे पर दो बेटों संग सड़क पार कर रही महिला को वाहन ने मारी टक्कर, मां समेत दो की मौत एक घायल
Tue, 11 Jun 2024 10:12 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 11 Jun 2024 10:12 PM IST
सार
हादसे के कुछ देर बाद महिला के मोबाइल पर किसी की काल आई तो पुलिस ने उसे हादसे की जानकारी दी। तब पुलिस को बताया गया कि महिला मीरापुर थाने के गांव केलापुर निवासी मोनी पत्नी संदीप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-देहरादून हाईवे के जानसठ बाइपास पर सड़क पार करते समय मीरापुर थाने के गांव केलापुर निवासी मीना (35) व उसके चार साल के बेटे लवदीप की मौत हो गई। महिला का बड़ा बेटा चुन्नू (7) घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर एक महिला अपने दो बेटों के साथ जानसठ पुल के पास हरियाणा प्रदेश की बस से उतरने के बाद जानसठ मार्ग पर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। तभी अज्ञात वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी। चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया। राहगीरों से सूचना पाकर नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने महिला व उसके छोटे बेटे को मृत घोषित कर दिया। घायल बड़े बेटे को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
उधर, हादसे के कुछ देर बाद महिला के मोबाइल पर किसी की काल आई तो पुलिस ने उसे हादसे की जानकारी दी। तब पुलिस को बताया गया कि महिला मीरापुर थाने के गांव केलापुर निवासी मोनी पत्नी संदीप है। महिला की ससुराल हरियाणा के जींद में है। वह अपने दोनों बेटों के साथ अपने मायका आने के लिए चली थी। संभवत: जानसठ पुल के पास चौराहे से मीरापुर जाने के लिए बस पकड़ने के लिए सड़क पार कर रही थी। नई मंडी सीओ रुपाली राव ने बताया कि दोनों शव मोर्चरी में रखवा दिए है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन