फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman councilor attacked with knife, four injured

Meerut News: महिला सभासद पर चाकू से हमला, चार घायल

Sun, 17 Nov 2024 03:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Woman councilor attacked with knife, four injured
दौराला। दौराला नगर पंचायत के वार्ड एक की सभासद राखी ने कस्बे के ही छह लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट करने का आरोप लगाया। विरोध करने पर एक आरोपी ने सभासद के चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में सभासद समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

दौराला के मोहल्ला इंद्रपुरी निवासी राखी ने बताया कि वह वार्ड एक से सभासद हैं। आरोप है कि शुक्रवार देर रात छह लोगों ने देवर कपिल को रास्ते में रोककर मारपीट की और इसके बाद घर पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने घर के सदस्यों पर लाठी-डंडे लेकर हमला किया। मारपीट में देवर कपिल, ननद कविता और सास घायल हो गए। विरोध करने पर आरोपियों ने राखी के चेहरे पर चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपी महिला सभासद का मंगलसूत्र लूट कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी दौराला में उपचार दिलाया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed