{"_id":"6a89bfaa4c31b6a14d0137c6","slug":"woman-commits-suicide-in-gangadham-meerut-news-c-72-1-mct1012-158151-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गंगाधाम में महिला ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गंगाधाम में महिला ने की आत्महत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। गंगाधाम-ए कॉलोनी में 35 वर्षीय वारिका शर्मा ने शुक्रवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने छह साल के बेटे के साथ रहती थी।
गंगानगर थाना पुलिस के अनुसार, गंगाधाम-ए कॉलोनी के बी-92 में वारिका शर्मा (35) अपने छह साल के बेटे के साथ रहती थी। वह ऑनलाइन कुंडली बनाने का काम करती थीं। गंगानगर पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2022 से वारिका का अपने पति राघव शर्मा से तलाक का केस चल रहा था। बच्चे की कस्टडी को लेकर भी दोनों के बीच विवाद था। काफी समय होने के चलते वह अवसाद में चल रही थी। शुक्रवार रात उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के सुपुर्द कर दिया। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह के मुताबिक, घटना में परिजनों द्वारा गंगानगर थाने में शिकायत नहीं की गई है। शिकायत मिलने पर घटना की जांच की जाएगी।
-- -- -- -- -- -