फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman cheated of rs9 lakh in the name of flat booking in Meerut, FIR registered

Meerut: फ्लैट दिलाने के नाम पर महिला से नौ लाख की ठगी, पांच पर मुकदमा दर्ज

Thu, 05 Feb 2026 12:10 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 05 Feb 2026 12:10 AM IST
सार

मेरठ के सुपरटेक ग्रीन विलेज में फ्लैट दिलाने के नाम पर देहरादून की महिला से नौ लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर ब्रह्मपुरी थाने में केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Woman cheated of rs9 lakh in the name of flat booking in Meerut, FIR registered
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

देहरादून की एक महिला से सुपरटेक ग्रीन विलेज में फ्लैट दिलाने के नाम पर पांच लोगों ने नौ लाख रुपये हड़प लिए। पांच साल से वह महिला को बैनामा करने का झांसा देते रहे। रुपये व फ्लैट वापस मांगने पर अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा के आदेश पर थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


देहरादून के अमन विहार की रहने वाली नेहा ने बताया कि बिजली बंबा बाईपास स्थित सुपरटेक ग्रीन विलेज में 11 वें फ्लोर पर देखा। सुपरटेक सेल्स हैड प्रदीप ठाकुर, सेल्स कर्मी शिखा वर्मा, संजय कसारना ने इस फ्लैट का सौदा बुलंदशहर अहमदगढ़ निवासी प्रदीप कुमार शर्मा व घनश्याम शर्मा से कराया। प्रदीप ने खुद को फ्लैट का मालिक बताया।
विज्ञापन


2 अप्रैल 21 को नेहा ने फ्लैट का भुगतान नौ लाख रुपये चेक से प्रदीप शर्मा को कर दिया। 9 जून 21 को प्रदीप ने फ्लैट का इकरारनामा उसके नाम कर दिया। आरोप है कि फ्लैट का बैनामा करने को नेता प्रदीप शर्मा व संजीव भारद्वाज व अन्य लोगों से कह रही है लेकिन उसे बहाना बनाकर लगातार टाला जा रहा है। ठगी की शिकायत ब्रह्मपुरी थाने में की गई। एसएसपी डा. विपिन ताडा का कहना है कि जांच कर कार्रवाई के निर्देश ब्रह्मपुरी पुलिस को दिए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed