फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman attempt to suicide with her lover in baghpat rushed to hospital in critical condition

यूपी में तीन बच्चों की मां ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

Sat, 22 Sep 2018 02:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 22 Sep 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
woman attempt to suicide with her lover in baghpat rushed to hospital in critical condition
पत्नी के अवैध संबंध के शक में पति ने खाया जहर
यूपी के बागपत में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां  आज सुबह एक विवाहिता ने प्रेमी संग जाने मना करने पर जहर खाकर जान देने की कोशिश की। महिला को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। आगे जानें आखिर ऐसा क्या हुआ कि महिला सब कुछ छोड़ मौत के रास्ते पर चल पड़ी :-
विज्ञापन

हिलवाडी गांव में बेवा महिला को ससुराल वालों ने प्रेमी के संग जाने से मना करने पर उसने सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अस्तपाल में पहुंचकर मामले की जांच की।

डोली पत्नी स्वर्गीय विनोद पुत्र भंवर सिंह हिलवाडी गांव की रहने वाली है। चार माह पूर्व विनोद की मौत हो गई थी, डोली के अब तीन बेटे हैं। जिनमें शिवा नौ वर्ष, राज आठ वर्ष, नेकित चार वर्ष का है। पति की मौत हो जाने के बाद गांव के ही प्रवेश के साथ उसके प्रेम प्रंसग हो गया था। प्रवेश भी तीन बच्चों का पिता है और उसकी पत्नी मुकबाधिर है। शुक्रवार को प्रवेश डोली के घर पर पहुंचा तो डोली ने उसके साथ जाने को कहा, लेकिन उसके ससुराल वालों ने मना कर दिया, इससे क्षुब्ध होकर डोली ने कमरे में घुसकर सल्फास की गोली खा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा तोडकर प्रवेश उसे लेकर एक निजी अस्पताल में लेकर आया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरें से बाहर है। चिकित्सक द्वारा मोमो भेजकर पुलिस को जानकारी दी गई। अस्पताल में डोली ने प्रवेश को अपना पति बताया। इस संबंध में डोली के ससुर भंवर सिंह ने कोतवाली में तहरीर देते हुए इस मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed