फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman alleges gang rape, police start investigation

Meerut News: महिला ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 03 Jan 2025 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Woman alleges gang rape, police start investigation
हस्तिनापुर (मेरठ)। जनपद गोंडा निवासी महिला ने कुछ लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई और इस मामले में कुछ युवकों को भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को थाने पहुंची महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह मूल रूप से गोंडा की रहने वाली है। बुधवार को वह गणेशपुर स्थित किसी महाराज के पास दवाई लेने के गई थी। दोपहर बाद लौटने के लिए गणेशपुर तिराहे पर मवाना जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी। कुछ कार सवार अज्ञात युवक आए और उसे अपनी कार में जबरन डालकर ले गए। महिला ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उक्त लोगों ने खेत पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस मवाना निवासी कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों की लोकेशन देखी जा रही है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि मवाना निवासी दो पक्षों में आपस में विवाद चल रहा है। एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के लोगों को फंसाने के लिए उक्त महिला का सहारा लेकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा रहे हैं। घटना की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामला संदिग्ध है, जांच जारी है

महिला द्वारा की गई शिकायत पर जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध है। फिर भी पूरी जांच की जा रही है। -अभिषेक पटेल, सीओ, मवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed