Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman Allegedly Held Hostage at Meerut Hotel, Assaulted After Escaping

होटल में टॉर्चर: चाकू के बल पर युवती को बंधक बनाया, भागी तो सड़क पर पीटा, भीड़ जुटी तो आरोपी छत से फरार

Wed, 25 Nov 2026 11:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 Nov 2026 11:11 AM IST
सार

 मेरठ के आबूलेन स्थित होटल से बचकर सड़क पर पहुंची 24 वर्षीय युवती के साथ युवक ने मारपीट की और उसे वापस होटल ले जाने की कोशिश की। युवती ने सोमवार से चाकू के बल पर बंधक बनाए रखने का आरोप लगाया है। आरोपी फरार है और पुलिस होटल मैनेजर से पूछताछ कर रही है

विज्ञापन
Woman Allegedly Held Hostage at Meerut Hotel, Assaulted After Escaping
युवती से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सदर थाना क्षेत्र स्थित आबूलेन के होटल स्क्वायर में 24 वर्षीय युवती को चाकू के बल पर बंधक बनाकर रखने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मंगलवार दोपहर युवती होटल से निकलकर सड़क पर पहुंची तो सलमान नाम का युवक उसके पीछे आया, उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन वापस होटल ले जाने लगा। लोगों के जमा होने पर आरोपी होटल की तीसरी मंजिल से छत के रास्ते फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और होटल के मैनेजर से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


जान बचाकर सड़क पर भागी युवती, आरोपी ने फिर पकड़कर पीटा
मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आबूलेन स्थित होटल स्क्वायर से युवती बचाओ-बचाओ चिल्लाती हुई सड़क की ओर भागी। उसके पीछे आया सलमान उसे पकड़कर पीटने लगा। आरोप है कि उसने युवती को जबरन उठाकर होटल के अंदर ले जाने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान सलमान युवती को वहीं छोड़कर होटल की तीसरी मंजिल से छत के रास्ते भाग गया।
विज्ञापन

 

Trending Videos

सोमवार से बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
गाजियाबाद निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती करीब एक साल पहले रोहटा रोड निवासी सलमान से हुई थी। दोनों मेरठ बाईपास स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। कुछ दिन पहले युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया था। इसके बाद उसने सलमान से मिलना बंद कर दिया। युवती के मुताबिक, सलमान शादीशुदा है।

युवती ने बताया कि सोमवार को वह गाजियाबाद से अपनी सहेली से मिलने दिल्ली रोड आई थी। सलमान भी वहां पहुंच गया और बातों में उलझाकर उसे आबूलेन के होटल स्क्वायर ले आया। आरोप है कि उसने चाकू के बल पर युवती को बंधक बना लिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती के मुताबिक, सलमान ने कहा कि अगर उसकी शादी उससे नहीं हुई तो वह किसी और की भी नहीं होने देगा।

विज्ञापन

भीड़ जुटी तो होटल की छत से भागा आरोपी
युवती के मुताबिक, वह किसी तरह होटल से निकलकर सड़क पर पहुंची, लेकिन सलमान ने उसे फिर पकड़ लिया और मारपीट करने लगा। उसने युवती को दोबारा जबरन होटल के अंदर ले जाने की कोशिश की। लोगों के जुटने और आरोपी को पकड़ने की कोशिश के बीच सलमान होटल की तीसरी मंजिल से छत के रास्ते फरार हो गया।

सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। युवती के बयान बुधवार को दर्ज किए जाने हैं।

विज्ञापन

Woman Allegedly Held Hostage at Meerut Hotel, Assaulted After Escaping
युवती से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

होटल मैनेजर से पूछताछ, एंट्री रजिस्टर भी कब्जे में
घटना के बाद पुलिस होटल के मैनेजर को एंट्री रजिस्टर सहित थाने लेकर पहुंची। उससे पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों ने होटल कर्मचारी पर आरोपी को भगाने का आरोप लगाया है। सीओ कैंट के मुताबिक, जांच में युवती के होटल में ठहरने संबंधी कोई एंट्री नहीं मिली है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

संगठन ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही सदर थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी सलमान के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed