फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman accuses youth of threatening and harassing her, FIR lodged

Meerut News: महिला ने युवक पर धमकी और उत्पीड़न का लगाया आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 17 May 2026 07:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Woman accuses youth of threatening and harassing her, FIR lodged
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने कोतवाली थाने में आरोपी पारस गुप्ता पर लगातार परेशान करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़िता ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए खुद और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई है।


गंगानगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने शनिवार को कोतवाली थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि कोतवाली निवासी पारस गुप्ता काफी समय से उसे परेशान कर रहा है। पूर्व में आरोपी ने महिला को आग लगाने की धमकी दी थी। उस दौरान परिवार के लोग कोतवाली थाना क्षेत्र पहुंचे थे, जहां 112 पुलिस मौके पर पहुंची थी। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने मौके पर जली हुई वस्तुएं भी देखीं और आरोपी को थाने ले जाया गया था। आरोपी ने अपनी गलती मान ली थी। आरोपी ने दोबारा ऐसी घटना न करने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद 14 मई को आरोपी द्वारा दोबारा फोन किए जाने का आरोप लगाया गया। पीड़िता ने बताया कि उसने कॉल रिसीव नहीं की, जिसके बाद परिवार की ओर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन दूसरी ओर से फोन नहीं उठाया गया। पीड़िता का आरोप है कि 15 मई को सुबह करीब 10 बजे फिर कॉल आई, जिसके सभी सबूत उसके पास मौजूद हैं और पुलिस को सौंप दिए गए हैं। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी है। को कोतवाली अभिषेक पटेल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed