फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wolf terror in Meerut: Claim of attack on villager, leopard killed dog, people searching in the forest

मेरठ में भेड़िये की दहशत: ग्रामीण पर हमले का दावा, तेंदुए ने कुत्ते को मार डाला, जंगल में ढूंढ रहे लोग

Wed, 11 Sep 2024 03:27 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 11 Sep 2024 03:27 PM IST
सार

हस्तिनापुर में वन्य जीव अभ्यारण क्षेत्र के आसपास के गांव में मंगलवार को तेंदुए और भेड़िये की दहशत और बढ़ गई।

विज्ञापन
Wolf terror in Meerut: Claim of attack on villager, leopard killed dog, people searching in the forest
मेरठ में भेड़िए का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हस्तिनापुर में वन्य जीव अभ्यारण क्षेत्र के आसपास के गांव में मंगलवार को तेंदुए और भेड़िये की दहशत और बढ़ गई। सैफपुर कर्मचंदपुर गांव में कुत्ते का शव मिला। ग्रामीणों ने शव की हालत देखकर दावा किया कि तेंदुए ने कुत्ते का शिकार किया है। वहीं धूम्मा नंगली गांव में घायल हुए सुमित ने भेड़िये द्वारा हमला करने की बात कही। वह दहशत में है। 
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव सैफपुर करमचंदपुर में मंगलवार को तेंदुए ने कुत्ते का शिकार कर दिया था जिसके बाद ग्रामीण पूरी तरह भयभीत हो गए हैं। देर रात तक ग्रामीण और वन विभाग ने तेंदुए की तलाश की। कुछ ग्रामीणों का दावा है कि गांव के पास ही देर रात तेंदुआ नजर आया। बुधवार सुबह को एक बार फिर तेंदुए की तलाश में वन विभाग की टीम लगी हुई है। सैकड़ों ग्रामीण और वन विभाग की टीम लगातार गांव के आसपास जंगलों में तेंदुए की तलाश में जुटे हुए हैं और ग्रामीण पूरी तरह भयभीत हैं।
विज्ञापन

 

हस्तिनापुर से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित सैफपुर कर्मचंदपुर में पिछले तीन-चार दिन से तेंदुआ आने की चर्चा है। ग्रामीणों को जंगल में तेंदुए जैसे वन्य जीव के पंजों के निशान मिले थे। 

मंगलवार दोपहर को गांव के पास स्थित एक बाग में वन्य जीव ने कुत्ते को पकड़कर मार डाला। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मृतक कुत्ते के अवशेष के पास मिले वन्य जीव के पंजों के निशान सुरक्षित रख लिया। 

सोमवार रात लतीफपुर में ग्रामीणों ने बच्चे के पास तेंदुआ होने की बात कही थी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच की और तेंदुआ होने से इन्कार किया था।

दूसरी घटना में धूम्मा नंगली गांव के रास्ते पर जा रहे सुमित (20) पुत्र धर्मपाल पर वन्य जीव ने हमला किया। इसमें युवक घायल हो गया। उसने बताया कि यह बिल्कुल भेड़िए जैसा जानवर ही था। जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली ग्रामीण जंगल की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने जानवर को तलाशने का प्रयास किया। वन विभाग की टीम ने भी जंगल में गश्त की लेकिन टीम को किसी जानवर के पदचिह्न नहीं मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed