फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Witnesses are being shot on security demand, killing so many people till now

सुरक्षा मांगने पर चश्मदीद गवाहों को मिल रही गोलियां, अब तक इतने लोगों की हत्या

Sun, 04 Feb 2018 03:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 04 Feb 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
Witnesses are being shot on security demand, killing so many people till now
महिला को गोली मारते बदमाश

यूपी के मेरठ में अपनों को इंसाफ दिलाने के लिए लोगों को मौत का सामना करना पड़ रहा है। जान की बाजी लगाकर लोग न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन इस जुर्म के जंगल में सुरक्षा न मिलने से लोगों का वास्ता मौत से पड़ रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें : देखिए- डबल मर्डर की Live तस्वीरें... मां-बेटे के सीने में उतार दीं एक दर्जन गोलियां
विज्ञापन


जिले में हत्या के 1275 गवाहों को जान का खतरा बना है। कई चश्मदीद गवाहों की हत्या से मुकदमों में मुल्जिमों को राहत मिल रही है। लगातार हत्या होने से गवाहों में दहशत है। सोहरका गांव में दोहरे हत्याकांड होने के बाद से 100 से अधिक लोगों ने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा मांगी है। पुलिस का दावा है कि 1275 गवाहों की सुरक्षा के बंदोबस्त कराए जा रहे है। लेकिन शनिवार को गवाह सावित्री पर जानलेवा हमले के बाद इन दावों पर फिर सवाल उठ गए हैं कि पुलिस यह कैसी सुरक्षा दे रही है जो गवाहों पर सरेआम हमले हो रहे हैं। शुक्रवार को कंकरखेड़ा में गवाह पर हमला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इन गवाहों की हुई हत्या
5 नवंबर 2014 में कचहरी में नितिन गंजा की हत्या, डॉ. सुभाष मलिक, सतवीर सिंह, यासीन, भावना हत्याकांड, प्रधान सतेंद्र व उसकी पत्नी की हत्या, सोहरका में दोहरा हत्याकांड। इसके अलावा कई गवाहों पर जानलेवा हमले हुए हैं। इन सभी का कसूर बस इतना है कि ये अपनों की हत्या के बदले में इंसाफ मांग रहे थे। ब्यूरो

एसपी और सीओ का गांव में कैंप
चेतन हत्याकांड की गवाह सावित्री के हमलावरों की गिरफ्तारी होने तक एसएसपी ने एसपी देहात राजेश कुमार और सीओ सरधना संतोष कुमार को गांव हसनपुर रजापुर में कैंप करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी के निर्देश पर दोनों अधिकारी गांव में पहुंच गए थे। वहीं, सुरक्षा में लगे गनरों की जांच हो रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed