फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Withdrawal of 20 thousand rupees in the name of treatment on Ayushman card

Meerut News: आयुष्मान कार्ड पर इलाज के नाम पर 20 हजार रुपये निकाले

Tue, 23 May 2023 02:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 23 May 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
Withdrawal of 20 thousand rupees in the name of treatment on Ayushman card
मवाना। गांव भिडवारा निवासी गौरव सहित कई लोगों ने सीओ व सीएचसी प्रभारी से शिकायत करते हुए प्राइवेट नर्सिंग होम के दो कर्मचारियों पर धोखाधड़ी कर इलाज के नाम आयुष्मान कार्ड से 20 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया है जबकि आपरेशन किसी और नर्सिंग होम में कराया गया।
विज्ञापन

गांव भिडवारा निवासी गौरव ने सीओ आशीष शर्मा व सीएचसी प्रभारी डा. अरुण कुमार को दिए पत्र में बताया कि उसकी मां मुनेश के बच्चेदानी में रसौली थी। मुनेश आयुष्मान कार्ड धारक है। 21 अप्रैल को मां को हस्तिनापुर रोड पर रोडवेज बस स्टैंड के पास नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जो 27 अप्रैल तक भर्ती रही। वहां उसकी मां मुनेश के आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा मुनेश के बायोमैट्रिक अंगूठे के निशान लिए तथा आपरेशन की तारीख 9 मई दी। 9 मई को नर्सिंग होम कर्मचारी ने पांच हजार रुपये जमा कराए। पूछने पर बताया कि इलाज तो निशुल्क होगा, जो बाद में एडजस्ट हो जाएगा। आरोप है कि कुछ देर बाद चार हजार रुपये और जमा करने की बात कही। यह भी कहा कि पैसे जमा करने पर ही आपरेशन होगा। नाराजगी जताने पर नर्सिंग होम दो कर्मचारियों ने उसके साथ गाली गलौच व अभद्र व्यवहार किया। मां की हालत नाजुक होने पर वह किसी विवाद में नहीं पड़ते हुए उसी दिन घर ले गया।
विज्ञापन

इसके बाद मां मुनेश के पंजीकृत फोन नंबर पर 20 हजार रुपये निकासी का मैसेज आया, जो उक्त नर्सिंग होम के फेवर में गए जबकि आपरेशन दूसरे नर्सिंग होम में कराया गया। दोनों कर्मचारियों पर बच्चेदानी की रसौली के स्थान पर पित्त की थैली के आपरेशन के नाम पर 20 हजार रुपये का फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। पत्र पर रजनीश रोहल, गौरव गुर्जर, कुलदीप खटीक, चिराग मेहरा, सुमित, विजय गंगपुरी, सुधीर वाल्मीकि आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed