फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   With the Foundation, social organizations extend their hands

फाउंडेशन के साथ, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाए हाथ

Mon, 06 Apr 2020 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
With the Foundation, social organizations extend their hands
फाउंडेशन के साथ, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाए हाथ
विज्ञापन

मेरठ। शहर में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए इस प्रयास में अमर उजाला फाउंडेशन के साथ कई सामाजिक संगठन निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रतिदिन शहर में गरीब, मजदूर और झुग्गी झोपड़ियों में जाकर वालंटियर भोजन उपलब्ध करा रहे हैं।
भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल और संयुक्त व्यापार संघ अरुण वशिष्ठ गुट के अध्यक्ष अजय गुप्ता नटराज ने छावनी रामलीला कमेटी के साथ गरीबों को भोजन वितरित किया। कमेटी के अध्यक्ष पवन गर्ग और महामंत्री गणेश अग्रवाल ने बताया कि खाद्य पदार्थ वितरण कार्यक्रम रेलवे रोड अटल जन सेवा केंद्र से शुरू किया गया। इसके बाद टीम ने पत्ता मोहल्ला, घंटाघर, बागपत रोड और लालकुर्ती में भोजन के साथ-साथ पांच पांच दीपक वितरित किए। रात्रि 9:00 बजे घरों में दीपक जलाने का आह्वान किया। कोषाध्यक्ष विजय गोयल विज्जी, मोहन लाल गर्ग, सुरेंद्र सिंधु और समिति के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, जन कल्याण वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष दुष्यंत रोहटा के साथ अरुण मलिक, दिग्विजय सिंह, जयराज सिंह, प्रदीप ढाका ने अमरपाल सिंह, मनीष चौहान और देवेश तोमर, नीरज गोयल, गुलशन कुमार, मुकेश सेनी, सतीश चौधरी आदि ने चार टीमों में बंटकर कार्य किया। भोजन वितरण के लिए दो रथ भी तैयार किए गए। समिति ने नाम और मोबाइल नंबर के साथ पोस्टर विभिन्न स्थानों पर लगाए हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दो क्विंटल सूजी का हलवा और 1200 भोजन के पैकेट वितरित किए। समिति ने सरधना रोड पर लगभग 200 महिलाओं को भोजन वितरित किया। उन्होंने बताया कि टीम प्रतिदिन 500 भोजन के पैकेट वितरित कर रही थी जिसे बढ़ाकर 1200 कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर 1500 पैकेट भोजन के वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed