फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   With faith and devotion, even the impossible becomes possible: Saurabh Sagar

श्रद्धा और भक्ति से असंभव भी संभव हो जाता है : सौरभ सागर

Tue, 04 Aug 2026 09:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
With faith and devotion, even the impossible becomes possible: Saurabh Sagar
घटयात्रा के साथ आठ दिवसीय श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का शुभारंभ
विज्ञापन

जैन बोर्डिंग हाउस पर 11 अगस्त तक चलेगा सिद्ध चक्र विधान
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में मंगलवार से जैन बोर्डिंग हाउस पर आठ दिवसीय श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ हुआ। 700 इंद्रणियों ने घट यात्रा निकाली। आचार्य सौरभ सागर ने कहा कि जब संसार के सभी सहारे समाप्त हो जाते हैं, तब केवल परमात्मा ही सहारा बनते हैं। उन्होंने सच्ची भक्ति और निर्मल
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह छह बजे घटयात्रा के साथ हुआ। केसरिया साड़ी पहनीं महिलाओं ने नारियल जड़ित कलश लेकर जैन धर्मशाला से जैन बोर्डिंग हाउस तक शोभायात्रा निकाली। विधान स्थल पर ध्वजारोहण, पंडाल, मंच और मंडल का विधिवत शुभारंभ हुआ। रमाकांत जैन ने ध्वजारोहण विनोद जैन और निखिल जैन ने पंडाल का उद्घाटन किया। रीता जैन और निशांत जैन ने मंच व मंडल का उद्घाटन किया। योगेश जैन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। पंडित संदीप जैन शास्त्री सजल के निर्देशन में लगभग 800 विधानार्थियों ने जिनेंद्र भगवान की पूजा की।
विज्ञापन

मेरठ जैन समाज के अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने विधानार्थियों के लिए लकी ड्रॉ का आयोजन किया। इसमें वॉशिंग मशीन, मिक्सर ग्राइंडर और डिनर सेट जैसे पुरस्कार मनोज जैन की ओर से भेंट किए गए। यह लकी ड्रॉ 11 अगस्त तक प्रतिदिन आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में भव्य आरती प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जैन मिलन मेरठ की महिला शाखाओं एवं विभिन्न महिला मंडलों के 12 समूहों ने आरती प्रस्तुत की। सभी प्रतिभागी समूहों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य संयोजक सुरेंद्र जैन, अनिल जैन, रितेश जैन, अक्षय जैन, विजय जैन, राजीव जैन, वीरेंद्र जैन, राकेश जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed