फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wished for world peace, happiness, prosperity and welfare of the society

Meerut News: विश्व शांति, सुख-समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना की

Thu, 05 Mar 2026 07:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
Wished for world peace, happiness, prosperity and welfare of the society
रघुनाथ महल पर सार्वजनिक विश्व शांति महायज्ञ में आहुति डालते श्रद्धालु स्रोत संवाद
विश्व शांति महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ हुआ संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। होली के अवसर पर कस्बे के पांडव टीले स्थित प्राचीन रघुनाथ महल में आयोजित तीन दिवसीय सार्वजनिक विश्व शांति महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। बृहस्पतिवार को यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व शांति, सुख-समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना की।
महायज्ञ में आसपास के गांवों और विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में यजमान पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से यज्ञ में भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया। तीन दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच यज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

मंदिर के महंत भीष्म रमन स्वामी ने बताया कि पांडव टीले पर स्थित यह स्थान ऐतिहासिक महत्व रखता है। स्वतंत्रता आंदोलन के समय यह स्थल स्वतंत्रता सेनानियों की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा। उन्होंने बताया कि देश को आजाद कराने के लिए यहां कई महत्वपूर्ण रणनीतियां बनाई गई थीं। उस समय डॉक्टर स्वामी महंत ने भी भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया था। उन्हीं के मार्गदर्शन और प्रेरणा से यहां विश्व शांति महायज्ञ की परंपरा शुरू हुई, जो आज भी निरंतर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत ने कहा कि यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि समाज में सद्भाव, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश भी देता है। इससे वातावरण शुद्ध होता है और लोगों में धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है।

वेद रमन शास्त्री ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य समाज में शांति, एकता और भाईचारे का संदेश फैलाना है। महायज्ञ के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed