फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wires stolen from 12 poles from the jungles of Pepla and Jainpur

पेपला व जैनपुर के जंगल से 12 खंभों से तार चोरी

Thu, 12 Jun 2025 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Wires stolen from 12 poles from the jungles of Pepla and Jainpur
रोहटा। क्षेत्र में तार चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार की देर रात बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए पेपला व जैनपुर गांव के जंगल से 12 विद्युत खंभों से तार चोरी की घटना को अंजाम दिया। ऊर्जा निगम ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

किसान विष्णु, विनोद, सहंसरपाल, नरेेंद्र, खचेडू सिंह, विनोद, विरेंद्र, बादल, बॉबी शर्मा आदि के नलकूप पेपला व जैनपुर गांव के जंगल में स्थित हैं। मंगलवार की देर रात चोरों ने 12 विद्युत खंभों से तार काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बुधवार की सुबह खेतों पर काम करने गए किसानों को विद्युत खंभे से तार कटे देख घटना की जानकारी हुई। किसानों ने ऊर्जा निगम को चोरी की घटना की जानकारी दी। भोला बिजलीघर के अवर अभियंता राजेश मौर्य ने तार चोरी की घटना की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। बीते शुक्रवार की रात भी दो गांवों के 18 खंभों से नलकूपों के तार चोरी कर लिए गए थे। इस घटना का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed