{"_id":"62d847a08b5453207b751937","slug":"wire-broken-due-to-carbon-deposits-meerut-news-mrt5977750153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर अंदर के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर अंदर के लिए
विज्ञापन
कार्बन जमा होने के कारण टूटा तार
लाइन के करीब 12 मीटर हिस्से को बदलकर चालू किया रेल यातायात
सरसावा। ओएचई वायर के करीब 12 मीटर के हिस्से को बदला गया है। रेलवे विभाग की माने तो एक चीनी मिल से निकलने वाली राख व सल्फर युक्त धुएं और वाटर प्लांट से निकलने वाली पानी की बूंदों के मिश्रण के चलते तांबे की केबल पर कार्बन जमा हो गया था, जिसकी वजह से तार टूटा। तीन घंटे तक रेल यातायात बाधित होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सरसावा रेलवे स्टेशन के पास ओएचई वायर टूटने से ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया। सद्भावना, लोहित और सहारनपुर-ऊना हिमाचल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लेट हुई। इन ट्रेनों के यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे के तकनीकी विभाग को तार बदलकर ट्रैक को सुचारु करने में लगभग तीन घंटे लगे। सुबह छह बजे से बाधित हुआ रेलवे ट्रैक नौ बजे बाद ही यातायात सामान्य हो पाया। इस दौरान गुवाहटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस ढाई घंटे, सहारनपुर-ऊना हिमाचल एक्सप्रेस दो घंटे और लखनऊ-चंड़ीगढ़ सदभावना डेढ़ घंटे बाधित रही। लोहित एक्सप्रेस सरसावा में और बाकी ट्रेन सहारनपुर स्टेशन पर खड़ी रहीं। इनके अलावा छह मालगाड़ियों का संचालन भी प्रभावित रहा।
वर्जन
सरसावा रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब छह बजे ओएचई वायर टूट गई थी। जिसकी वजह से यात्री ट्रेनों सहित मालगाड़ियों के संचालन पर असर पड़ा। सुबह नौ बजे तक लाइन को ठीक कर ट्रेनों का आवागमन शुरू कराया गया।
विज्ञापन
- एके त्यागी, स्टेशन अधीक्षक