फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wire broke in Devlok Colony, power was cut for six hours

देवलोक काॅलोनी में टूटा तार, छह घंटे बिजली गुल रही

Sun, 29 Jun 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Wire broke in Devlok Colony, power was cut for six hours
मेरठ। पिछले कई दिनों से देवलोक काॅलोनी में बिजली संकट बना हुआ है। शनिवार को भी इलाकें में करीब छह घंटे तक बिजली नहीं रही। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। शुक्रवार रात तीन बजे काॅलोनी की बिजली गुल हो गई थी। शनिवार दोपहर यहां 11केवी का तार टूट गया। इस कारण भी बिजली गुल हो गई। शहर के कई अन्य क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित रही।
विज्ञापन

इन हालात में लोग उमस और गर्मी से परेशान रहे। कई बार उपभोक्ताओं ने क्षेत्र के रामलीला बिजलीघर पर भी अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। देर शाम तक क्षेत्र में बार बार बिजली आती जाती रही। इसके अलावा शहर के कई इलाकों न्यू प्रभात नगर, शास्त्रीनगर, दिल्ली रोड, भूमिया का पुल, लोहिया नगर कई जगहों पर यही हाल रहा। बार बार बिजली आती जाती रही। इस कारण उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता भी परेशान रहे।
विज्ञापन


आज शहर के कई इलाकों में बाधित रहेगी बिजली
मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण आज रविवार को शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। शहर के विवि रोड उपकेंद्र क्षेत्र में उदय पार्क में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा सदर क्षेत्र के सर्कुलर रोड, चांदमारी, लाल क्वार्टर, जुबली गंज, बांस वाली गली, शिवाजी कालोनी, औघड़नाथ मंदिर क्षेत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। कंकरखेड़ा क्षेत्र के त्रिलोकपुरी, सदनपुरी, नटेशपुरम, गुरु नानक बाजार, सुभाषपुरी में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed