{"_id":"e875f9d3fe68941efce949cf5da5591c","slug":"winter-in-meerut-hindi-news-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी से संडे कूल-कूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी से संडे कूल-कूल
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 08 Feb 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्की बूंदाबांदी से संडे कूल-कूल हो गया। दिनभर बादल छाए रहे। सर्द हवा ने ठंडक का अहसास करा दिया। मौसम विभाग के अनुसार रात में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
पिछले कई दिन से मौसम का मिजाज गर्म हो रहा था। तापमान भी तेजी से बढ़ रहा था। शनिवार शाम से ही मौसम बदल गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में परिवर्तन हुआ है। सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम ठंडा हो गया।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि सोमवार से मौसम साफ होगा। दिन में धूप भी खिलेगी। दूसरी ओर हल्की बारिश के बावजूद किसानों के चेहरे खिले हैं। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का अधिकतम प्रतिशत 89 और न्यूनतम 70 प्रतिशत दर्ज किया गया। बारिश 0.4 मिमी दर्ज की गई।
विज्ञापन