{"_id":"5e8e2bda8ebc3e76d156cf3b","slug":"winds-relief-from-bright-sun-modipuram-news-mrt4770240189","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटख धूप में हवाओं से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चटख धूप में हवाओं से राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बुधवार को धूप चटख रहने के बावजूद हवाओं से राहत रही। हालांकि मंगलवार के मुकाबले तापमान फिर बढ़कर 33 डिग्री के पार पहुंच गया।
गर्मी का दौर अब शुरू होने लगा है। तापमान में तब्दीली का दौर जारी है। पिछले तीन दिन से तापमान में कभी बढ़ोतरी दर्ज की जाती है तो कभी कमी। सोमवार का दिन इस साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था। तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया था। मंगलवार को तापमान फिर से लुढ़ककर 32 डिग्री के पास पहुंच गया था। मौसम शुष्क होने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब तापमान में वृद्धि दर्ज होगी। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा सुबह में छह, दोपहर में आठ एवं शाम को दो किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।