फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Will thousands of candidates suffer the consequences of colleges' negligence?

सीसीएसयू : आंतरिक परीक्षाओं के अंक अपलोड न करने वाले कॉलेजों के परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र रोके

Tue, 18 Nov 2025 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Will thousands of candidates suffer the consequences of colleges' negligence?
26 से होनी है विवि की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं, कॉलेजों की लापरवाही हजारों परीक्षार्थी परेशान
विज्ञापन

छात्र नेता ने कॉलेजों पर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने 26 नवंबर से शुरू हो रही विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के प्रवेश-पत्र सोमवार को जारी कर दिए, लेकिन जिन कॉलेजों ने आंतरिक परीक्षाओं के अंक विश्वविद्यालय पोर्टल पर अपलोड नहीं किए उन कॉलेजों के परीक्षार्थियोंके प्रवेशपत्र रोक दिए गए हैं। इससे छात्र परेशान हैं। छात्र नेताओं ने इसे परीक्षार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बताते हुए संबंधित कॉलेजों पर कार्रवाई करते हुए प्रवेशपत्र जल्द जारी करने की मांग है।

विश्वविद्यालय के पूर्व महामंत्री अंकित अधाना ने बताया कि प्रशासन ने कॉलेजों को अंक अपलोड करने के लिए पांच बार नोटिस जारी की थी, फिर भी कईं कॉलेजों ने लापरवाही बरती और आंतरिक परीक्षा के अंक अपलोड नहीं किए। अब परीक्षा सिर पर होने के बावजूद छात्र बिना प्रवेश-पत्र के परेशान हैं। ऐसे में अंकित अधाना ने सवाल उठाया कि छात्रों से लेट फीस वसूली जाती है, लेकिन बार-बार नोटिस की अनदेखी करने वाले कॉलेजों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती। उन पर जुर्माना क्यों नहीं लगाया। उन्होंने मांग की कि लापरवाह कॉलेजों पर तत्काल आर्थिक दंड लगाया जाए और सभी छात्रों के प्रवेश-पत्र बिना शर्त जारी किए जाएं, ताकि उनकी परीक्षा प्रभावित न हो।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय का फैसला अनुचित : फेडरेशन
सीसीएसयू द्वारा आंतरिक परीक्षा के अंक समय पर अपलोड न करने वाले सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के छात्रों के प्रवेश पत्र रोकने के के फैसले पर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज फेडरेशन ने कड़ा विरोध जताया है। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट नितिन यादव ने इसे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को इतना कम समय दिया कि पूरे आंतरिक अंक अपलोड करना संभव ही नहीं है। आंतरिक मूल्यांकन सावधानी और समय लगने वाला कार्य है। यदि विश्वविद्यालय इतनी ही तत्परता छात्रों की अन्य समस्याओं में दिखाता तो बेहतर होता। फेडरेशन ने मांग की है कि सभी छात्रों के प्रवेश पत्र तुरंत जारी किए जाएं और आंतरिक अंक अपलोड करने के लिए परीक्षा अवधि तक का समय दिया जाए। परीक्षा के दौरान सभी कॉलेज अंक अपडेट कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed