फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Will not tolerate the double standards of the government: Naresh Tikait

सरकार की दोहरी नीति बर्दाश्त नहीं करेंगे: नरेश टिकैत

Mon, 22 Dec 2025 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Will not tolerate the double standards of the government: Naresh Tikait
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल में खाप चौदह के तत्वावधान में रविवार को किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ने पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने की। मुख्य अतिथि भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत रहे। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की दोहरी नीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार की नजर किसानों की जमीन पर है और वह उनके पुराने ट्रैक्टर भी रोड पर नहीं चलने देगी।
विज्ञापन

नरेश टिकैत ने कहा कि चौदह खाप करीब 135 साल पुरानी है और निष्क्रिय हो चुकी थी। करनावल गांव ने इसे फिर से जीवित करने का ऐतिहासिक काम किया है। उन्होंने युवाओं से समाज की जिम्मेदारी संभालने और संगठन के साथ जुड़कर काम करने की अपील की। कहा कि समाज में बड़े स्तर पर नशे लत बढ़ रही है। यह किसान बिरादरी को विनाश की ओर ले जा रही है। हम सबको इस पर विचाार करने की आवश्यकता है। समाज में दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या व मृत्यु भोज पर पूर्ण रूप से विराम लगना चाहिए। समाज में कई कुरीतियां है। इनके प्रति सब जागरूक हो और समाज को भी एक अच्छी दिशा ले जाएं। इस बिरादरी की घटती जनसंख्या और बढ़ते अपराध किसी भी गांव में देख लो। युवा पीढ़ी रास्ते से विचलित हो रही है। उन्होंने गांव छोड़कर शहर में बसने वाले लोगाें पर भी जमकर निशाना साधा। गांव को छोड़कर लोग शहर में घुटन में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

हरियाणा व पंजाब में गन्ना का मूल्य उत्तर प्रदेश से अधिक है। संगठन किसी भी हाल में किसानों के नलकूपों पर मीटर को नहीं लगने देंगे। साथ ही लोगों से अपील की कि संगठन को मजबूत करो चाहे वोट किसी भी पार्टी को दो। वह किसान का अपमान नहीं सहेगें। चौदह खाप के चौधरी नरेंद्र सिंह आए सभी अतिथियों को महापुरुषों की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। इस दौरान पारुल चौधरी, अर्न्तराष्ट्रीय जाट संसद के अध्यक्ष मनु चौधरी, महकार चौधरी, किरणपाल राणा, अरविन्द कुमार तेवतिया, लोकेन्द्र चेयरमैन, सतीश कुमार पूर्व चेयरमैन, पूर्व चेयरपर्सन सुमित्रा देवी, राजकुमार करनावल, अशफाक प्रधान, अनुज बजरंगी, अंकुर फोगाट, राहुल जडोदिया, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed