फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Will make Meerut a smart city, will attack corruption: Harikant

Exclusive: महापौर बनने पर अमर उजाला से बोले हरिकांत अहलूवालिया- बनाएंगे स्मार्ट मेरठ, भ्रष्टाचार पर करेंगे वार

Sun, 14 May 2023 12:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 14 May 2023 12:16 PM IST
सार

मेरठ नगर निगम महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया बैठेंगे। ऐसे में शहर के विकास की जिम्मेदारी उनकी होगी। मेरठ शहर में तमाम समस्याएं हैं जिनसे शहरवासी जूझ रहे हैं। इन समस्याओं का नए महापौर के पास क्या समाधान है इसे लेकर अमर उजाला ने किए कुछ महत्वपूर्ण सवाल।

विज्ञापन
Will make Meerut a smart city, will attack corruption: Harikant
हरिकांत आहलुवालिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ नगर निगम महापौर पद अब सत्ता की डोर पांच साल बाद एक बार फिर से भाजपा के हाथ में आ गई है। महापौर पद पर भाजपा के हरिकांत अहलूवालिया काबिज हो गए हैं। मेरठ शहर को विकास की दरकार है। तमाम ऐसी समस्याएं हैं जिनसे लोग निजात पाना चाहते हैं। शहर के चारों तरफ लगे कूड़े के ढेर। रोजाना जाम का झाम। सड़कों पर अतिक्रमण का जाल। स्मार्ट सिटी की दरकार। ये तमाम ऐसे मुद्दे हैं जो महापौर के लिए बड़ी चुनौती हैं। अमर उजाला ने ऐसी ही दस चुनौतियों पर हरिकांत अहलूवालिया से बात की, जिस पर उन्होंने बेबाकी से अपना पक्ष रखा।

विज्ञापन


1. शहर में सबसे बड़ी चुनौती सफाई व्यवस्था की है। सैकड़ों मीट्रिक टन कूड़ा रोज निकलता है, कैसे इसका निस्तारण करेंगे। जलभराव बड़ा मुद्दा है?
विज्ञापन

बिलकुल, शहर में कूड़े की बड़ी समस्या है। कूड़ा निस्तारण को लेकर इंदौर की तर्ज पर कार्य करेंगे। हमारे पास पांच साल मेयर का अनुभव है। ऐसे में इस समस्या को हल कराना प्राथमिकता रहेगी। शहर में ड्रेनेज सिस्टम बहुत खराब है। अगर ड्रेनेज सिस्टम ठीक हो जाएगा तो जलभराव की समस्या खुद-ब-खुद खत्म हो जाएगी। इसको लेकर हमारी पूरी कार्ययोजना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Nikay Chunav Results: भाजपा की रिकॉर्ड जीत, दूसरी बार महापौर बने हरिकांत अहलूवालिया

Will make Meerut a smart city, will attack corruption: Harikant
भाजपा महापौर प्रत्याशी हरिकांत अहलुवालिया - फोटो : अमर उजाला

2. पुरानी मेयर कहती थीं कि प्रदेश और देश में उनकी सत्ता नहीं थी, ऐसे में विकास कार्य नहीं हो सके। आपकी तो केंद्र और प्रदेश दोनों में सरकार है, आप किस तरह से विकास कराएंगे?

देखिए, ये गलत है। प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों के लिए खूब पैसा दिया लेकिन उसका उपयोग कार्यों में नहीं हो पाया। जो भी विकास के लिए बजट आएगा हम ईमानदारी के साथ कार्यों में लगाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टालरेंस नीति पर कार्य करेंगे।

3. विकास कार्यों को लेकर कैसे एकरूपता रख सकेंगे। विकास कार्य कराने के नाम पर पक्षपात के आरोप लगते हैं ?
भाजपा की सरकार में जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं हैं उनका लाभ सभी वर्गों को बराबर मिलता है। हमारी पार्टी भेदभाव नहीं रखती, जिस क्षेत्र में विकास की जरूरत होगी, वहां पर कार्य कराए जाएंगे।

Will make Meerut a smart city, will attack corruption: Harikant
मेरठ में अन्य नेताओं के साथ हरिकांत अहलूवालिया। - फोटो : अमर उजाला

4. शहर में रोजाना लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। कई सड़कों पर मिनटों का सफर करने में ही घंटों लग जाते हैं। आपकी कार्य योजना क्या है?
शहर में जाम की समस्या वाकई बड़ी है। हम सभी जनप्रतिनिधियों की राय से इस समस्या का हल निकालेंगे। ट्रैफिक के अधिकारियों के साथ बैठक करके कार्य योजना बनाएंगे। दिल्ली रोड पर कई वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल किया जा सकता है, वहां की सड़कों को दुरुस्त कराकर इस पर कार्य करेंगे।

5. महापौर बनने के बाद कोई ऐसा कार्य जो अब तक नहीं किया गया हो ?
हम सभी जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों और मीडिया को भी साथ लेकर चलेंगे। शहर में समस्याओं को लेकर एक सुझाव समिति बनाएंगे। समस्याओं का निदान किस तरह से बेहतर हो सकता है। इस पर कार्ययोजना बनाकर आगे बढ़ेंगे।

6. नालों में गंदगी भरी रहती है, जरा सी बरसात हो जाए तो सिल्ट सड़कों पर आ जाती है, इसको लेकर कोई कार्ययोजना है?
बरसात से पहले सभी नालों की सफाई के प्रयास किए जाएंगे।

7. सड़कों पर अतिक्रमण की बड़ी समस्या है। पार्किंग को लेकर भी दिक्कत होती है ?
अतिक्रमण को लेकर अभियान चलवाएंगे। रेहड़ी, ठेले वालों के लिए जगह तय कराएंगे। पार्किंग शहर में कहां-कहां बन सकती है, इसको लेकर सभी के साथ बैठक करके इस समस्या को दूर करेंगे।

Will make Meerut a smart city, will attack corruption: Harikant
हरिकांत अहलूवालिया - फोटो : अमर उजाला

8. लोगों की समस्या रहती है कि नेता मिलते नहीं हैं, उन तक बात पहुंचाने में मुश्किल रहती है?
मैं पहली बार मेयर नहीं बना हूं। 2012 से लेकर 2017 तक मेयर रहा हूं। मैं जनता के बीच का हूं। स्वाइन फ्लू की बीमारी में भी मैं खुद खड़े होकर नालों की सफाई कराता था। हमारी पार्टी में नेता जनता के होते हैं। मैं सबके लिए हमेशा खड़ा मिलूंगा।

9. मेरठ स्मार्ट सिटी बनना चाहिए था, लेकिन पिछड़ गया। आप इसके लिए क्या करेंगे?
स्मार्ट सिटी के लिए शहर कूड़ा मुक्त होना चाहिए। सड़कें अच्छी हों, जलभराव न हो। बहुत सी ऐसी समस्याएं हैं, हमारी कार्य योजना में ये पहले से हैं, जब इन पर काम करेंगे तो स्मार्ट सिटी बनने का रास्ता खुद साफ हो जाएगा। हमारा लक्ष्य ही मेरठ को स्मार्ट बनाने का है। भाजपा के कार्यकाल में मेरठ स्मार्ट सिटी बनकर विकास की नई इबारत लिखेगा।

10. नगर निगम के भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगते हैं। हाल ही में सामने भी आया कि सड़क छोटी बनाई और भुगतान बड़ी का करा लिया गया है। प्रमाण पत्रों को लेकर आरोप लगते हैं। हाउस टैक्स को लेकर भी लोगों की शिकायत रहती है?
हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति है। हम भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर एक नंबर जारी करेंगे। जहां भी भ्रष्टाचार की शिकायत मिलेगी, उस पर सख्त कार्रवाई कराएंगे। जनता ने जिस उम्मीद से महापौर बनाया है, उस पर खरा उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed