फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Will leave politics if SP wins 22 seats: Som

यूपी: भाजपा विधायक संगीत सोम बोले- सपा 22 सीट भी जीती तो छोड़ दूंगा राजनीति

Mon, 21 Jun 2021 09:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 21 Jun 2021 09:33 AM IST
सार

भाजपा विधायक संगीत सोम ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव 2022 में सपा 22 सीट भी जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा।

विज्ञापन
Meerut News: Will leave politics if SP wins 22 seats: Som
मेरठ से भाजपा विधायक संगीत सोम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में भाजपा के फायर ब्रांड नेता व सरधना विधायक संगीत सोम मुजफ्फरनगर दंगे पर विवादित बयान देकर फिर चर्चा में आ गए हैं। एक शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा विधानसभा चुनाव में 22 सीट भी जीत गई तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

विज्ञापन


रविवार को वह केंद्रीय मंत्री व मुजफ्फरनगर सांसद संजीव बालियान के साथ भगवानपुर गांव में सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने भगवानपुर के ग्रामीणों से कहा कि यहां की जनता 25 साल तक उन्हें विधानसभा भेजेगी। जनता ने विश्वास जताते हुए केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को दूसरी बार सांसद बनाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आप आरी से कटवाने की बात कर रहे हो, आप की औकात नहीं है। आप अभी ट्विटर पर ही ट्वीट कर रहे हो। आगे कहा कि पांच साल में कभी लखनऊ से निकले नहीं हो। भाजपा के कई विधायक व कार्यकर्ता कोरोना महामारी की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। सपा का कोई कार्यकर्ता बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगीत सोम ने कहा कि सपा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री 25 साल सपने मत देखो। 25 साल के लिए सो जाओ। उत्तर प्रदेश की जनता आपको 25 साल देखना नहीं चाहती। क्योंकि आपने जो पांच साल में किया है, वह जनता को सब पता है।


उन्होंने अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने मुझे और सांसद संजीव बालियान को जेल भेजने की तैयारी की। सपा सरकार अब यूपी में 22 सीट भी हासिल नहीं कर सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed